Samsung Galaxy फोन्स के लिए One UI 7 Update शुरू, जानें किसे कब मिलेगा Android 15

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Samsung ने आखिरकार Android 15 आधारित One UI 7.0 का स्टेबल वर्जन रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसका ऑफिशियल शेड्यूल यानी टाइमलाइन भी जारी कर दी है, जिसमें बताया गया है कि S, M, A और F सीरीज के स्मार्टफोन को कब यह अपडेट मिलेगा। अप्रैल, मई और जून—इन तीन महीनों में अलग-अलग डिवाइसेज़ के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।

अप्रैल में किन स्मार्टफोन को मिलेगा One UI 7.0 अपडेट

samsung galaxy one ui 7 update

Samsung के कई प्रमुख फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में Android 15 का अपडेट मिलने वाला है। इनमें शामिल हैं –
Galaxy S24, S24+, S24 Ultra
Galaxy Z Fold 6, Z Flip 6
Galaxy Z Fold Special Edition, Z Fold 5, Z Flip 5
Galaxy Tab S10, S10+, S10 Ultra
Galaxy S23, S23+, S23 Ultra
Galaxy S24 FE

इन सभी डिवाइसेज़ को अप्रैल के दौरान One UI 7.0 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

मई में इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट

मई के महीने में Samsung की Fold और S सीरीज के पुराने मॉडल्स के अलावा A सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स को यह नया अपडेट मिलेगा। लिस्ट में शामिल हैं –
Galaxy Z Fold 4, Z Flip 4
Galaxy Tab S9, S9+, S9 Ultra
Galaxy S23 FE, Z Fold 3, Z Flip 3
Galaxy A34, A35
Galaxy S22, S22+, S22 Ultra
Galaxy Tab S8, S8+, S8 Ultra
Galaxy S21, S21+, S21 Ultra

इन सभी डिवाइसेज़ को मई के महीने में अपडेट मिलना निर्धारित है।

जून में किन डिवाइसेज़ के लिए आएगा अपडेट

samsung galaxy one ui 7 update

जून में Samsung के मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स के लिए One UI 7.0 अपडेट जारी किया जाएगा। इनमें शामिल हैं –
Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+
Galaxy A73, A53, A33
Galaxy A25, A24, A15
Quantum 3, Jump 3, Jump 2, BDS 3
Galaxy Tab A9, A9+, Tab 5, Tab Active 4 Pro
Galaxy Tab Wide 7

यह अपडेट जून महीने के दौरान इन डिवाइसेज़ के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

टाइम से पहले भी मिल सकता है अपडेट

Samsung ने यह भी बताया है कि कुछ डिवाइसेज़ को यह अपडेट निर्धारित महीने से पहले भी मिल सकता है। यानी अगर किसी फोन को मई में अपडेट मिलना है, तो मुमकिन है कि अप्रैल के अंत तक ही उसे अपडेट मिलने लगे।

अपडेट का साइज और फीचर डिटेल्स

samsung galaxy one ui 7 update

One UI 7.0 अपडेट की साइज काफी बड़ी है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए यह साइज 5GB से ज्यादा हो सकती है, वहीं मिड रेंज डिवाइसेज़ के लिए लगभग 4.5GB के आसपास रहेगी। यह एक मेजर अपडेट है, जिसमें कई नए फीचर्स और सुधार शामिल होंगे।

अपडेट के साथ आ सकते हैं कुछ समस्याएं भी

हालांकि नया अपडेट फीचर्स लेकर आता है, लेकिन कुछ यूज़र्स को इससे जुड़ी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। जैसे कि बैटरी ड्रेन की समस्या—जिसमें पहले जहां आपके फोन की बैटरी 5 घंटे तक चलती थी, वह घटकर 4 घंटे तक रह सकती है। इसके अलावा चार्जिंग से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं।

अपडेट इंस्टॉल करने से पहले रखें ये बातें ध्यान में

अगर आप One UI 7.0 अपडेट इंस्टॉल करने जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि अपडेट एक बार में पूरा डाउनलोड और इंस्टॉल हो। बीच में रोकने से अपडेट में बग्स आने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, इंस्टॉल करने से पहले YouTube या संबंधित चैनल पर रिव्यू जरूर देख लें, जिससे आपको पता चल सके कि आपके डिवाइस के लिए यह अपडेट कितना स्थिर है।

Also Read:

Tata Motors ला रही है नई सस्ती कार, कीमत बाइक जितनी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “Samsung Galaxy फोन्स के लिए One UI 7 Update शुरू, जानें किसे कब मिलेगा Android 15”

Leave a Comment