Yamaha FZS FI 2025: नया लुक, दमदार फीचर्स और तगड़ा माइलेज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Yamaha की तरफ से एक और दमदार बाइक मार्केट में पेश की गई है – 2025 Yamaha FZS FI। यह हाइब्रिड एडिशन नहीं है, लेकिन इसके बावजूद इसमें कई शानदार बदलाव किए गए हैं जो इसे पहले से बेहतर बनाते हैं। जमशेदपुर में इस बाइक का ऑन रोड प्राइस ₹1,57,800 है।

नया ग्राफिक डिजाइन और कलर अपडेट

इस बार Yamaha ने FZS FI को एक नया लुक देने की कोशिश की है। जो कलर आप देख रहे हैं, वह है Ice Fluo Vermilion और इसमें ऑरेंज कलर के व्हील्स दिए गए हैं। व्हील्स के साथ मैच करता हुआ न्यू ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है जिसमें ब्लैक साइड बॉर्डर के साथ बारीक क्रिस्टल्स का काम किया गया है। FZS का 3D ब्लैक फिनिश लोगो फ्यूल टैंक पर नजर आता है।

फ्यूल टैंक डिज़ाइन में नया बदलाव

फ्यूल टैंक का साइड पैनल अब पहले से ज्यादा वाइड और कर्वी है। पुराने मॉडल की तुलना में यह अब ज्यादा स्लीक और स्पोर्टी लुक देता है। पहले यह हिस्सा नैरो और थोड़ा बल्की नजर आता था, लेकिन नए मॉडल में यह काफी आकर्षक लग रहा है।

नया फ्यूल टैंक कैप और बेहतर फिनिश

Yamaha FZS FI 2025

अब फ्यूल टैंक कैप भी अपडेट किया गया है। यह अब ग्रे कलर में टैंक से अटैच मिलता है, जो पहले क्रोम फिनिश में पूरी तरह ओपन होता था। यह एक प्रीमियम टच जोड़ता है और बाइक के डिजाइन को और बेहतर बनाता है।

टर्न सिग्नल इंडिकेटर और मीटर वाइजर का नया लुक

फ्रंट इंडिकेटर अब नई जगह पर लगाया गया है और इसमें पहले की तरह ही एलईडी लाइट मिलती है। इसके अलावा मीटर वाइजर अब पियानो ब्लैक फिनिश में दिया गया है, जो पहले मैट फिनिश में आता था।

फाइनेंस विकल्प और डाउन पेमेंट डिटेल्स

अगर आप इस बाइक को फाइनेंस कराना चाहते हैं तो जमशेदपुर के Tata Capital से ₹1999 की डाउन पेमेंट पर इसे खरीद सकते हैं। 24, 36 और 48 महीनों की EMI विकल्प स्क्रीन पर दिए जाते हैं।

डिजिटल कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

इस बाइक में फुल डिजिटल कंसोल दिया गया है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी शामिल है। इसमें टाइम, कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन, आरपीएम, फ्यूल गेज, स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, एवरेज, और ट्रैक्शन कंट्रोल की जानकारी मिलती है। ट्रैक्शन कंट्रोल को ऑन-ऑफ भी किया जा सकता है।

हैंडल बार और कंट्रोल स्विचेस

राइट साइड हैंडल बार पर सेल्फ और इंजन स्विच है, जबकि लेफ्ट साइड पर हाई-लो बीम, पास स्विच, टर्न इंडिकेटर और हॉर्न स्विच मिलता है। हालांकि इसमें हज़ार्ड लाइट स्विच नहीं दिया गया है, जो हाइब्रिड एडिशन में मौजूद होता है।

फ्यूल टैंक और सीट की सुविधा

इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। सीट बहुत ही वाइड और कंफर्टेबल है, खासकर फैमिली यूज़ के लिए। इसका सीट हाइट 790 mm है, जिससे 5 फीट या 5 फीट 2 इंच ऊंचाई वाला राइडर भी इसे आसानी से चला सकता है।

एलईडी हेडलैंप और स्लीक डिज़ाइन

Yamaha FZS FI 2025

बाइक में यूनिक डिजाइन का फुली एलईडी हेडलैंप और पोजिशन लाइट मिलती है। साथ ही पियानो ब्लैक फिनिश में मीटर वाइजर और Yamaha का लोगो भी लगा हुआ है।

सस्पेंशन, ब्रेक और व्हील्स

फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक ऑब्जर्वर मिलता है, जिसे एडजस्ट किया जा सकता है। फ्रंट ब्रेक 282 mm डिस्क और रियर ब्रेक 220 mm डिस्क के साथ आता है। इसमें 17 इंच के स्पोर्टी ऑरेंज कलर के व्हील्स दिए गए हैं।

टेल लाइट और रियर सेफ्टी फीचर्स

बाइक में एलईडी टेल लैंप, टायर हगर, छोटा मडगार्ड, नंबर प्लेट लाइट और रिफ्लेक्टर मिलते हैं। रियर टर्न इंडिकेटर भी एलईडी हैं लेकिन ये फ्लेक्सिबल नहीं हैं।

इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज

इसमें 150cc का 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 12.4 PS की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें केवल सेल्फ स्टार्ट विकल्प है, किक स्टार्ट नहीं मिलता।

कहां से खरीदें यह बाइक

अगर आप Ice Fluo Vermilion कलर पसंद करते हैं तो जमशेदपुर के RS Autocom शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। इस बाइक में शानदार लुक, दमदार फीचर्स और नया ग्राफिक इसे एक बेहतरीन चॉइस बनाते हैं।

अगर यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे जरूर शेयर करें और Prathamsamachar पर ऐसे और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

52.8kmpl माइलेज, स्मार्ट फीचर्स के साथ Hero Xoom 125 – लेना चाहिए या नहीं?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

3 thoughts on “Yamaha FZS FI 2025: नया लुक, दमदार फीचर्स और तगड़ा माइलेज”

Leave a Comment